छत्तीसगढ़/संवाद36न्यूज
बीते 24 घंटों में 518 नए मरीज, 3 की मौत, 3275 एक्टिव केस

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 518 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 226 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद होम आइसोलेशन और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि 3 मरीज की मौत हो गई है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में 3275 सक्रिय मरीज हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.69 फीसदी है।सक्रिय मरीजों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि उनको बचाव के नियमों का पालन करना चाहिए जैसे कि मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, हाथों को धोते रहना।स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को अलर्ट किया है और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। वे सभी नियमों का पालन करें।
कोरोना संक्रमण की जिलेवार जानकारी
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 65 मरीज राजधानी रायपुर से मिले हैं। बलौदा बाजार से 49 मरीजों की पुष्टि हुई है,दुर्ग से 37 और सरगुजा से 34 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी तरह राजनांदगांव से 33 मरीज मिले हैं। बिलासपुर से 29, महासमुंद से 28,कोरिया से 27,कांकेर से 26,बेमेतरा से 26, दंतेवाड़ा से 22, सूरजपुर से 18, रायगढ़ से 17। बालोद से 17, कोरबा से 15, धमतरी से 13, बलरामपुर से 13, जांजगीर-चांपा से 10, बीजापुर से 8, जशपुर जिले से भी 8, कोंडागांव 8, गौरेला पेंड्रा मरवाही 5, कबीरधाम से 5, नारायणपुर 2,गरियाबंद से 1, सुकमा और मुंगेली से भी 1-1 मरीज मिले हैं।












