संवाद36न्यूज/रुपेश कुमार कंवर
कोरबा: छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा निर्वाचन चल रहा है ।वहीं छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण का मतदान कल 70 विधानसभा में सम्पन्न हुआ,जँहा 69.15 फीसदी मतदान हुआ। कई विधानसभाओं के मतदान केंद्रो में देर रात तक मतदान चलता रहा।जिसमें पाली तानाखार विधानसभा के नुनेरा मतदान केंद्र है जिसमें देर रात तक मतदान चलता रहा। लोकतंत्र की इस महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।युवाओं और बुजुर्गों सहित महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर मतदान में हिसा लिया। वंही ग्राम पंचायत रंगोले को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था जँहा दो मतदान बूथ बनाये गए थे एक मतदान बूथ में 93% मतदान पड़ा जो काबिले तारीफ है। इस निर्वाचन में युवा मतदाता जिन्होंने पहली बार मतदान किया उनमें काफी उत्साह नजर आय उन्होंने सुबह से ही मतदान केंद्रों में जाकर मतदान करने कतार में देखे गए। युवा मतदाताओं ने बताया पहली बार मतदान करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। आदर्श मतदान केंद्र सहित सभी मतदान केंद्र में सेल्फी जोन की व्यवस्था नए मतदाताओं को रिझाने निर्वाचन विभाग के निर्देश पर किया गया था।















