संवाद36न्यूज/कोरबा
हरदीबाजार: ग्राम पंचायत उतरदा के शासकीय माध्यमिक शाला लोटनापारा मे वार्षिक उत्सव हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव मनाया गया ।मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि nsui जिलाध्यक्ष कोरबा (ग्रामीण) मनमोहन राठौर रहे माँ सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।नन्हें मुन्ने बच्चो ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी जिनका मनोबल बढ़ाते हुए विधायक ने कहा की आने वाले दिनों में देश के जिम्मेदार नागरिक बनना है और पढाई खेल सांस्कृतिक के माध्यम से अपना अपने ग्राम पंचायत अपने जिले का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। जिसमे मुख्य रूप से कृषि मरावी, दिलहरण टेकाम,युवा भाजपा नेता मन्नू राठौर साई, कृष्णा पटेल, कमलेश शीनू साहू, बाबूलाल साहू, प्रधान पाठक के. एस. पटेल, सुरेंद्र साहू, अशवनी पटेल, अरिमा टोप्पो एवं समस्त माध्यमिक शाला,प्राथमिक शाला के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं और भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।












