

तारकेश्वर पटवा / संवाद 36 कोरबा
पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम एवं काटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल रहे मुख्य अतिथि
नुनेरा.प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम नुनेरा में माँ शाकंम्भरी जयंती के शुभ अवसर पर पटेल समाज द्वारा फल फूलों से सजा हुआ रथ बनाकर रथ के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा शोभा कलश यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया गया तत्पश्चात पटेल पारा स्थित पटेल समाज के धर्मशाला के पास माँ शाकम्भरी जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई अतिथियों के स्वागत पश्चात् नन्हे बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा विधान सभा, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार मुकेश श्रोते सरपंच नुनेरा, तानु सिंह मरावी सरपंच बाँधाखार, सुक्रिता जयराम गोंड जनपद सदस्य जनपद पंचायत पाली,कुलदीप मरकाम विधायक प्रतिनिधि, कृष्णा अहीर उपसरपंच,बसंत पटेल सरपंच पाली,अनिल मरावी प्रदेश महासचिव गोगपा,जय नेताम जिला अध्यक्ष गोगपा युवा मोर्चा कोरबा, शुरेश पटेल, सुखाऊ देवागन, धनेश्वर साहू, कादिर हुसैन, नारायण सिंह राजपूत, गोरे श्रोते,सुकालू पटेल, अमरीका पटेल, मानहरण पटेल, विनोद पटेल, मगलेश पटेल, केशव पटेल, राज पटेल, अशोक पटेल एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे




Author: Rupesh Kanwar
Yes












