संवाद36न्यूज/बिलासपुर
बिलासपुर: विगत 3 वर्षों से आयोजित नवभारत बिलासपुर द्वारा महिला क्रिकेट रात्रि कालीन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में यादव समाज और आदिवासी समाज का मैच आज शाम को सीएमडी कॉलेज मैदान बिलासपुर में आयोजित था। जिसमें आदिवासी टीम 58 विकेट से विजई रहे।विगत 3 वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी सुपर क्वीन की टीम ने यादव समाज के विरुद्ध कुल 110 रन बना कर 58 रनों से जीत हासिल करके फाइनल में अपना जगह बना ली है,आज की शानदार मैच का प्रदर्शन करते हुऐ।टीम की कप्तान निशा भगत ने दो छक्के एवं चार चौके लगा कर 3 विकेट लेते हुये कुल 45 रन बनाकर woman of the match का खिताब अपने नाम किया,वही सैंडी ने तीन चौके एवं तीन छक्के लगाये,रुचि जेम्स ने 3 विकेट एवं एंजेला लकड़ा ने 1 विकेट लेते हुए आदिवासी समाज के खिलाड़ियों ने कुल 7 विकेट लेकर आज के रोमांचक मैच में अपना शानदार प्रदर्शन किया । फाइनल मैच कल शाम को होगा।















