धौराभाठा पुल के त्वरित मरम्मत की मांग सडक पर बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे रोज हो रही दुर्घटनाएं

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/कोरबा

???? पाली दीपका मार्ग मे सबसे जर्ज़र पुलिया
???? पुल मे हो चुके हैं कई गंभीर हादसे
???? पाली दीपका मार्ग मे गति अवरोधकनुमा टुटा सडक के कारण कई लोग समाये काल की गाल मे प्रशासन नहीं ले रहा सुध

नुनेरा. पाली से दीपका सड़क मार्ग पर धौराभाठा के निकट बना पुल जर्जर हो चुका है. जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. इस पुल के तत्काल मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने किया है .
पाली से दीपका सड़क मार्ग वैसे तो क्षेत्र का सबसे मजबूत और अच्छे सड़कों में गिना जाता है, लेकिन धौराभाठा के निकट इस सड़क पर बना पुल निर्माण में खामी की वजह से जर्जर हो गया है. पुल के ऊपर डामर उखड़ गया है, अनगिनत गड्ढे हो गए हैं. जिसके कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है. दिन के समय उजाले में सफर जैसे तैसे कट जाता है ,लेकिन रात के अंधेरे में आवागमन खतरनाक हो जाता है. बरसात के दिनों में तो गड्ढे में पानी भरा होने के कारण गड्ढे की गहराई और चौड़ाई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे वाहन फंस जाते हैं या अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. विशेष कर छोटे, दो पहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. पुल की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. एक तरफ का पूरा रेलिंग ही गायब है. दो दिन पूर्व की बाढ़ में पुल के ऊपर पानी बह रहा था और पानी उतरने के बाद अब और भी गड्ढे दिख रहे हैं. आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने इसके त्वरित मरम्मत की मांग की है.

गति अवरोधक नुमा सड़क टूटे रोज हो रहे दर्दनाक हादसे
वही पाली दीपका मुख्य मार्ग पर माखनपुर एवं भीमसेनिया मे दो ख़तरनाक ब्रेकर नुमा सडक टूट गया है जिसमे माखनपुर के टूटे सड़क मे विगत एक माह पूर्व ग्राम धौराभाठा गोकनई के बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी
आये दिनों उक्त दोनों अवैध ब्रेकर नुमा गड्ढे मे कई दुर्घटनाये हो रही है जिसके करण कितनों ने अपनी जान भी गवाई है

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े