तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/कोरबा
कोरबा. कोरबा जिला मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत करोड़ों रुपये का कारोबार संचालित हो रहा है जिसमें होने वाले कार्य के मात्र 10% कार्य ही कराये जा रहे हैं
जिस कार्य की पूछ पररख करने पर परियोजना अधिकारी हरदी बाजार एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी पाली प्रतिमा पाण्डेय को कार्य के बारे मे किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है
उन्होंने बताया की कार्य की मानिटरिंग भी हमारे द्वारा नहीं की जा रही है
हमें नहीं पता कि कार्य के लिए कितने पैसे आए हैं और कौन कार्य कर रहा है
और ह इतना जरूर पता है की कार्य हो रहा है
अगर आपको पूरी जानकारी लेनी है तो जिला स्तर या फिर राज्य स्तरीय अधिकारी से संपर्क कर पूरी जानकारी ले
सकते हैंबड़ी भ्रष्टाचार की आ रही बू
जिन परियोजनाओं के सेक्टर अंतर्गत हर केन्द्रो में कार्य हो रहे हैं किंतु जिम्मेदार परियोजना अधिकारियों को कार्य के बारे में खबर ना होना एक बड़ी भ्रष्टाचार की कार्य को अंजाम देने का मामला प्रतीत हो रहा है
यूं तो देखा जाए तो सत्ता परिवर्तन के बाद जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही राज्य में देखी जा रही है अब देखना यह होगा कि महिला और बाल विकास विभाग के इस करोड़ों के गोलमोल कार्यों के भ्रष्ट आकाओ और सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों तक इनके हाथ कब तक पहुंच पाते हैं
और भ्रष्टाचार पर लगाम कस सकते है
Author: Rupesh Kanwar
Yes












