October 24, 2026 11:31 pm

उद्योग मंत्री श्री देवांगन के प्रयास से शासकीय स्कूलों में कल से मिड डे मील से पहले नाश्ता भी

संवाद 36/कोरबा


0 शासकीय प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला एनटीपीसी में आयोजित पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
0 पहले चरण में कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में शुरू होगी योजना
0 40 हजार बच्चों को मिलने जा रहा बड़ी सुविधा
फोटो
कोरबा। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से सोमवार से शासकीय स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता भी मिलने जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार से होने जा रही है।
एनटीपीसी जमनीपाली स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला में आयोजित पोषण आहार नाश्ता के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। पहले चरण में इस योजना का लाभ कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में योजना की शुरुआत की जा रही है।
गौरतलब है की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मिड डे मील के साथ सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मुफ्त मुहैया कराने का प्रावधान रखने का भी प्रस्ताव है। इसके तहत स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचते ही पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता दिया जाना है। इसकी शुरूवात प्रदेश में कोरबा जिले से होने जा रही है।
पिछले महीने मंत्री श्री देवांगन ने इस विषय में जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा था। अब 40 हजार से अधिक बच्चों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है।।
इस योजना की शुरूवात होने से स्कूल के बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास और भी तेजी से हो सकेगा।
पहले चरण में पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 409 प्राथमिक और 141 पूर्व माध्यमिक, कोरबा विधानसभा के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के 71 प्राथमिक, 38 पूर्व माध्यमिक, कटघोरा विकासखंड के 45 प्राथमिक और 16 पूर्व माध्यमिक शाला में योजना की शुरूवात हो रही है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े