October 24, 2026 10:41 pm

जन्माष्टमी: शोभायात्रा पर मंत्री श्री देवांगन ने बरसाए फूल, भगवान श्रीकृष्ण को पालने पर झुलाया

संवाद 36/कोरबा
0 जन्माष्टमी पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मंत्री श्री देवांगन हुए शामिल

कोरबा। सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मे शामिल हुए।
पुरानीबस्ती कोरबा स्थित रानी रोड दुर्गा मन्दिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थानीय वार्ड वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने श्री कृष्ण की आरती पूजना की। वार्ड वासियों के साथ मंत्री श्री देवांगन ने श्री कृष्ण झांकी पर फूलों की वर्षा की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड वासियों और समिति को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि सनातन परंपरा में आस्था रखने वालों के लिए श्री कृष्णा प्रेरणा स्रोत हैं. गीता के माध्यम से श्री कृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है और सभी धर्म को साथ में लेकर कैसे चला जाता है इसे उन्होंने सिखाया भी है। आज हम सभी को श्री कृष्ण के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद धनश्री साहू, राकेश नागरमल, लक्ष्मण श्रीवास व समिति के विशाल साहू, अंशु तिवारी, जयंत श्रीवास, वीरेंद्र साहू, राहुल तंवर समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे
वॉर्ड वासियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की।
इसके बाद मंत्री श्री देवांगन सीतामणी स्थित श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचे। जहां मंत्री श्री देवांगन ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बनाए गए विभिन्न झांकियों के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किया। कृष्ण भगवान की जीवंत मनमोहक झांकी देख मंत्री भाव विभोर हुए। भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी भक्तों के साथ राधे– राधे का उदघोष किया। इस अवसर पर अशोक मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
इसके अलावा पंडित रवि शंकर नगर स्थित कपिलेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मन्दिर बालको और श्रीराम मंदिर बालको नगर में मंत्री श्री देवांगन श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिक संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े