विशेष शिक्षक भर्ती हेतु दावा आपत्ति पश्चात पात्र-अपात्र की सूची जारी

संवाद 36/कोरबा

कोरबा 03 सितंबर 2024/ विशेष शिक्षक भर्ती अंतर्गत 26 फरवरी 2024 के द्वारा जिले में दिव्यांग बच्चों हेतु 50 सीटर बाधा रहित आवासीय छात्रावास में बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण, थेरेपी एवं अन्य सुविधा प्रदान करने हेतु विभिन्न पदों पर एकमुश्त मानदेय पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाया गया था। नवीन चयन समिति के द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं निराकरण उपरांत अंतिम पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिसे कोरबा जिले की वेबसाइट korba.gov.in एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े