September 8, 2026 3:24 pm

पाली के सरकारी अस्पताल के डाक्टर पर घूसखोरी का आरोप : कलेक्टर से की गई शिकायत

संवाद 36/कोरबा

पूर्व मे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों के ऊपर लगे है पैसे लेनदेन के आरोप जांच आज भी अधूरी

इस सम्बंध में शिक़ायत करने वाले अधिवक्ता संघ पाली के सचिव उपवन सिंह खैरवार ने बताया कि- दिनांक 22/09/2024 को ग्राम बनबांधा निवासी किरण पिता नील सिंह धनुहार उम्र 2 वर्ष की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गयी जिस पर थाना पाली द्वारा मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मरच्युरी में भेजा गया था। घटना मेरे गांव का था, मैं अधिवक्ता के रूप में पाली में निवास करते अधिवक्ता का व्यवसाय करता हूं कि मृतक परिवार के द्वारा सहयोग मांगने पर मैं पोस्टमार्टम के लिये डॉक्टर साहब से सम्पर्क किया तब डॉ. अनिल सराफ के द्वारा मेरे से पोस्टमार्टम के लिये 5000/- अपने लिये तथा 3000/- रू. स्वीपर रामजी के लिये कुल 8000/- रूपये की मांग की गयी। जिस पर मैं आपत्ति किया कि इतना ज्यादा रकम मृतक पक्ष नहीं दे पायेगा अत्यंत गरीब लोग हैं तथा बच्चे की मृत्यु बाद से सदमे में हैं। तब उक्त डॉक्टर द्वारा यह कहा गया कि सभी पोस्टमार्टम में 5000/- एवं 3000/- फिक्स है तथा उसी आधार पर वकील लोग केस को लेते हैं किन्तु आप लोग नहीं दे पाते इसलिये आप लोगों को केस नहीं मिल पाता।
अधिवक्ता ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि पाली क्षेत्र में उक्त चिकित्सक के द्वारा कई ऐसे मामले तैयार किये गये हैं जो राजस्व पुस्तिका के 6-4 के तहत नहीं आते किन्तु रूपयों का लेन-देन कर प्राकृतिक आपदा बनाकर पी.एम. रिपोर्ट तैयार किया जाता है। मृतक परिवार से पोस्टमार्टम हेतु राशि की मांग किया जाना अत्यंत चिन्ताजनक है जिसके कारण आवश्यक जांच कर उचित कार्यवाही किया जाय।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े