संवाद36न्यूज कोरबा:
आज सर्वआदिवासी समाज छत्तीसगढ़ जिला इकाई कोरबा का बैठक शक्तिपीठ कोरबा में संपन्न हुआ जहां युवा प्रभाग जिला इकाई का कार्यकारिणी गठित किया गया। जहां चंद्रपाल सिंह कंवर को सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाव कोरबा जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया।चंद्रपाल सिंह कंवर बहुत ही सुलझे हुए और ऊर्जावान सक्रीय युवा हैं और इस नई जिम्मेदारी में वे निश्चित ही समाज को नई दिशा देने लिए युवाओं को संगठित कर नई कीर्तिमान रचेंगे क्योंकि वे कुशल व्यक्तित्व के धनी हैं। पूर्व में सर्वआदिवासी समाज युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष पोंडी का कुशल नेतृत्व किये। सातगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग के तरफ इनको बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई इस नई जिम्मेदारी को आप हमेशा नई ऊर्जा के साथ निर्वाहन करेंगे।












