महार्षि वाल्मीकि आश्रम में धूमधाम से मनाया गया रानी दुर्गावती जयंती अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके हुए शामिल

संवाद 36/कोरबा

कोरबा – महार्षि वाल्मीकि आश्रम कोरबा में रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं ने कर्मा नृत्य किया और 4 लोगों को सम्मान किया गया।इसमें समाज के लोग काफी संख्या में लोग शामिल हुए। वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष व समाज सेवी रघुराज सिंह उइके शामिल हुए और अपने संबोधन में कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास में एक ऐसा नाम है जिसकी पहचान देश के प्रसिद्ध विरांगानाओं में होती है। महारानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 में चंदेल राजपूताना के कालिंजर में राजा कीरत राय उर्फ कीर्ति सिंह के घर में हुआ था। बचपन से ही रानी दुर्गावती हथियार चलाने,घुड़सवारी करने का आदि का शोक रखती थी। रानी दुर्गावती के साहस की चर्चा बचपन से ही होते रहती थी। इस अवसर पर जिला अधिकारी कोरबा मोहन सिंह कंवर,गोपाल केडिया,डॉ. शुकुल सिंह पोर्ते,बीरबल सिंह, रेणुका राठिया,पुष्पराज ठाकुर,बिज्जू सिंह, सुषमा भगत,दीपक सिंह,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े