कोरबा जिले में मनाया जा रहा आवास उत्सव

संवाद 36/कोरबा

कोरबा 07 अक्टूबर 2024/ “सपनों का घर, सबका अधिकार – आवास उत्सव, नई शुरुआत का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में इस वित्तीय वर्ष अब तक 30 हजार स्वीकृत किये जा चुके हैं। जिले में आवास उत्सव कार्यक्रम दिनांक 07-10-24 से 15-10-24 तक चलाया जा रहा है। जिसमे स्वीकृत आवासों के ले-आउट कर कार्य प्रारंभ कराना और हाल में पूर्ण हुए आवासों का गृह प्रवेश कराने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इससे न केवल लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आएगी, बल्कि यह समाज में एक नई आशा और प्रेरणा का संचार भी करेगा। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक सहकारिता और सामूहिक भावना को और भी मजबूती मिलेगी। साथ ही आवास निर्माण की गति को यह कार्यक्रम तेजी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम से यह संदेश भी जाएगा कि हर किसी को अपना घर पाने का हक है, और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। यह पहल सभी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर देती है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आवास सुविधा प्रदान करता है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास भी दिलाता है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े