महर्षि वाल्मीकि आश्रम कोरबा में गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजारी सम्मेलन 10 जनवरी को…

संवाद 36/कोरबा

शामिल होंगे कृषि एवं आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम


*कोरबा* – अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य लेकर कोरबा में विगत 45 वर्षों से कार्य रही है। रायपुर में कृषि एवं आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम से वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने भेंट मुलाकात किए और 12 जनवरी को आमंत्रण स्वीकार किया।26 दिसंबर स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष जिला स्तरीय गौरा पूजा महोत्सव तीन दिवसीय 10 जनवरी से 12 जनवरी को महर्षि वाल्मीकि आश्रम कोरबा में मनाना निश्चय हुआ है। ग्राम के बैगा पुजारी एवं गौरा नृत्य मंडली के साथ गौरा पूजा महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। मुर्ति स्थापना 10 जनवरी को 11 जनवरी दोपहर 12 बजे से बैगा पुजारियों का महर्षि वाल्मीकि आश्रम कोरबा में आगमन होगा। दोपहर 2 बजे से बैगा पुजारी सम्मेलन प्रारंभ होगी। 12 जनवरी रविवार को गौरा पूजा महोत्सव बारात प्रस्थान 11 बजे, विवाह 1 बजे, सार्वजनिक सभा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।इस मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के सदस्य श्रवण यादव,चन्द्रपाल पटेल,राजू सरोते आदि मौजूद रहे।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े