September 8, 2026 12:44 pm

कोरबा:जिला पंचायत समान्य सभा में सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत ने उठाया खस्ताहाल सड़क का मुद्दा……..

जिला पंचायत कोरबा समान्य सभा दिनांक 29-08-2025

कोरबा: जिला पंचायत सभापति श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत ने सामान्य सभा में रोड के खस्ताहाल से अधिकारियों को कराया अवगत
दिनांक 29 8 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष कोरबा जिला कोरबा में सामान्य सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जयसवाल सहित जिला पंचायत कोरबा के सभी सदस्यों जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग एवं लोकनिर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, व्यापार एवं उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे जिसमें जिला पंचायत सभापति कृषि श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत ने कोरबा चंपा रोड के गौ माता चौक उरगा थाना उरगा चौक से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल उरगा की खराब स्थिति को जल्द से जल्द सुधार करने के लिए कहा गया है एवं बरबसपुर से कुदुरमल रोड को अधिकारियों के द्वारा बताया गया की रोड का काम पूर्ण हो गया है जिस पर सभापति कृषि श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत ने कड़ा विरोध जताते हुए बताया कि वह रोड अभी तक अधूरा है एवं जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है ग्राम पंचायत पताड़ी में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है जिस पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े