संवाद 36 खबर 5 जून 2026





पाली।
सातगढ़ कंवर युवा प्रभाग एवं कंवर कल्याण संघ, पाली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 05 जून 2026, शुक्रवार को कैरियर मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंगल भवन हॉस्पिटल के पीछे, पाली में प्रातः 9:30 बजे जिला पंचायत सदस्य सभापति माया रूपेश कंवर एवं कंवर समाज लाफ़ागढ के उपाध्यक्ष श्री कंचन पैकरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, सरपंच ग्राम पंचायत मादन श्रीमती सविता पैकरा एवं सामाजिक पदाधिकारियों की अतिथिय में देव पूजन व द्वीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना रहा। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ श्री जवाहर पैकरा (प्राचार्य), श्री महेंद्र कंवर (प्राचार्य) द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें—
जवाहर नवोदय, एकलव्य एवं उत्कर्ष विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी
प्रयास स्कूल की तैयारी एवं उसका महत्व
कक्षा 10वीं के बाद सही विषय चयन
कक्षा 12वीं के बाद कैरियर निर्माण के अवसर
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की रणनीति
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए शंका समाधान सत्र
शाहिद सीताराम पुस्तकालय कटघोरा के बारे जानकारी, नवोदय विद्यालय की आनलाइन निःशुल्क कोचिंग ,CGPS हेतु निःशुल्क कोचिंग के संबंध में जानकारी।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विभाग के उप संचालक श्री देवेंद्रपाल कंवर एवं कृषि महाविद्यालय कटघोरा से कृषि वैज्ञानिक डॉ अंजय कंवर एवं अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, उन्नत खेती के तरीके, फसल प्रबंधन एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं मार्कशीट फोल्डर देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम की आयोजन एवं सफलता में विशेष सहयोग रहा, सचिव युवा प्रभाग श्री रूपेश कंवर जी द्वारा अयोजन में सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया गया। वहीं उपाध्यक्ष युवा प्रभाग रविन्द्र कंवर जी द्वारा विद्यार्थियों हेतु डायरी, पेन एवं मार्कशीट फोल्डर का वितरण किया गया। इकाई अध्यक्ष मिलाप पैकरा, संतोष कंवर खाद्य अधिकारी कोरबा द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, संपूर्ण आयोजन में कंवर कल्याण संघ पाली, का विशेष योगदान रहा। तथा कंवर समाज लाफागढ़ क्षेत्र के इकाई चक मादन,दावनपारा, रतिजा,पटपरा,बासीबार रैनपुर के पदाधिकारी ,युवा प्रभाग संयोजक,सदस्य, कैरियर मार्गदर्शक एवं उपस्थित सगा समाज का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के युवाओं को सही दिशा देने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त सातगढ़ कंवर युवा प्रभाग अध्यक्ष विजय प्रभात कंवर द्वारा किया गया।
अंत में आयोजकों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में
पवन पैकरा, अमर सिंह पैकरा,रूप सिंह कंवर, जान सिंह कंवर,धन सिंह कंवर,राजकुमार कंवर,वीरेंद्र सिंह कंवर,सीबी सिंह कंवर
शिवपाल सिंह, सुंदर सिंह मिलाप पैकरा, तुल सिंह, गरुड़ सिंह, शिव प्रकाश कंवर,कंवर,लक्ष्मीनारायण कंवर, सातगढ़ कंवर युवा प्रभाग से संयोजक महिपाल कंवर, मनजीत कंवर,महेत्तर कंवर,भुवन पाल, राजनारायण कंवर, संतोष सिंह, छबि पैकरा, विश्वजीत कंवर,गणेश कंवर,सूर्या कंवर, भीमप्रसाद कंवर सहित बड़ी संख्या में लाफ़ागढ से कंवर समाज की उपस्थिति रही।











