छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति का प्रदेश स्तरीय निर्वाचन सम्पन्न अधिवक्ता रूपेश कंवर बने प्रदेश महासचिव (युवा प्रभाग)………।

संवाद 36 खबर

छत्तीसगढ़, रायपुर,दिनांक 28/06/2026

छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति का कार्यकारणी निर्वाचन सम्पन्न हुआ । जिसमें युवा प्रभाग के संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का सफलतापूर्वक निर्वाचन भी हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में समाज के 19 जिला महासभा से आए जिला प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों, सहित उपस्थित जन समुदाय की सहभागिता रही।

सर्वसम्मति से समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री रूपेश कंवर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, सक्रिय भागीदारी एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश महासचिव (युवा प्रभाग) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कंवर समाज के लिए गर्व का विषय है।

समिति के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री कंवर के नेतृत्व में युवा प्रभाग को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी। उनके मार्गदर्शन से समाज के युवाओं में जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर आदिवासी समाज सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्ध जनों एवं समाज के सदस्यों ने श्री रूपेश कंवर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके सफल, स्वस्थ एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए ‘पुरखा प्रकृति शक्ति’ से मंगलकामना की।

श्री रूपेश कंवर की इस नियुक्ति से कंवर समाज एवं विशेषकर युवा वर्ग में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनका कार्यकाल समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े