कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा कन्वेयर बेल्ट के चपेट में आया ठेका कर्मी हालत गंभीर…….

KORBA/संवाद36न्यूज: एक बार फिर SECL खदान में बड़ा हादसा,श्रमिकों की सुरक्षा में बड़ी चूक कोरबा में शुक्रवार को हादसा हो गया है। जिसमें एक ठेका कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है। वो कन्वेयर बेल्ट से गिरे कोयला को उठाने में लगा हुआ था। तभी हादसा हो गया है और वह बुरी तरह घायल हुआ है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार(25) खदान के अंदर काम करने वाली समानता कंपनी में ठेका कर्मचारी था। वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी ड्यूटी पर आया था। बताया गया कि अशोक कुमार कन्वेयर बेल्ट से गिरने वाले कोयले को उठाने का काम करता था।

शुक्रवार को भी अशोक कुमार कोयले को उठाने का काम कर रहा था। उसी दौरान उसका सिर से बेल्ट से टकरा गया और उसी बेल्ट में अशोक कुमार फंस गया था। घटना के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद पास के कर्मचारियों की मदद से बेल्ट को बंद करवाया गया। फिर युवक को बेल्ट से बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े