एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु 23 अप्रैल को चयन परीक्षा होगी आयोजित

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36
विद्यार्थी विद्यालय के वेबसाइट से प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड


कोरबा 12 अप्रैल 2023/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आगामी 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में भर्ती हेतु 1593 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके अंतर्गत 1506 आवेदन पात्र हुए एवं शेष 87 अपात्र पाए गए।
चयन परीक्षा हेतु पात्र विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय के वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login पर जाकर आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार अपात्र आवेदक अपने आवेदन क्रमांक एवं पिता के मोबाइल नंबर की सहायता से आवेदन के अपात्र होने का कारण जान सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर, सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों सहित संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े