कुसमुंडा कोयला खदान में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

सिर और कमर पर गम्भीर चोटें अस्पताल में भर्ती

कोरबा। जिले के कुसमुंडा खदान में नियोजित कंपनी नीलकंठ के एक ड्राइवर और ट्रक मालिक के बिचौलियों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। घटना मंगलवार की रात तकरीबन 9 बजे की बताई जा रही है, जब नीलकंठ कम्पनी का ड्राइवर गिरधारी नाईट डयूटी करने आया हुआ था। अपनी गाड़ी में कोयला लोड करके जब कांटा कराने गया, फिर अनलोडिंग करने जा रहा था तब कुछ व्यक्तियों ने मनचाहे स्थान पर कोयला अनलोडिंग करने को कहा। गिरधारी के मना करने पर वे उसके साथ हाथापाई करने लगे। ड्राइवर गिरधारी को टिपर से उतार कर बेरहमी से मारने लगे। मारपीट करने वालों की संख्या 20 से 25 बताया जा रहा है। अन्य चालकों का कहना है कि वे दो व्यक्तियों को पहचानते हैं। गिरधारी नामदेव को सिर और कमर पर गंभीर चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक बताते हुए तत्काल निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मामले में कुसमुंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े