माफिया अतिक के बेटा असद ढेर

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36

आतंक का अंत! UPSTF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद का हुआ एनकाउंटर

अप्रेल 13, 2023
झांसी। उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि असद को उमेश पाल हत्याकांड मामले में मोस्ट वांटेड था और 5 लाख रुपए का ईनाम भी था।
झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए। असद के पास से 1 विदेशी हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस ने असद के साथ एक और शूटर को भी मार गिराया है, उसके पास से भी एक विदेशी हथियार बारामद हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि अतीक का बेटा असद और एक अन्य शूटर गुलाम झांसी में छिपे बैठे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को मार गिराया। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में असद और गुलाम मोस्ट वांडेट थे और दोनों के पर 5-5 लाख रुपए का इनाम भी था।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े