कंवरान प्रशिक्षण कार्यशाला एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित, 15 एवं 16 अप्रैल 2023 को बिलासपुर में……..

रूपेश कँवर बिलासपुर/संवाद36न्यूज :

बिलासपुर में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कंवरान प्रशिक्षण कार्यशाला एवं युवक-युवती परिचय कार्यक्रम का आयोजन, दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल 2023 दिन शनिवार व रविवार को स्थान त्रिवेणी समुदायिक भवन, व्यापार विहार, बिलासपुर में होगा।कंवर यूथ क्लब के सदस्य श्री डीके पैकरा जी ने बताया कि यूवाओ में जागरूकता लाने,तार्किक,वैज्ञानिक सोच लाने, एवम संगठित करने के लिए विभिन्न समाजिक विषयों पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में आदिवासी एवं कंवरान जीवन दर्शन, आरक्षण, संगठन एवं उसका महत्व, करियर मार्गदर्शन, युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन इत्यादि से संबंधित क्रियाकलाप शामिल होंगे।
कार्यक्रम 15 अप्रैल दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा जो 16 अप्रैल शाम 5 बजे समाप्त होगा। यह आयोजन समाज के युवाओं को अपनी इतिहास,रीति-रिवाजों, परंपराओं को गहनता से जानने समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

आयोजक – कंवर यूथ क्लब छत्तीसगढ़

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े