रूपेश कुमार कँवर बिलासपुर/संवाद36न्यूज
कँवरान दो दिवसीय कार्यशाला का आज प्रथम दिवस का हुआ भव्य शुभारंभ कँवर समाज के इष्ट देवी देवताओं का सेवा पूजा करते हुए प्रबुद्ध उपस्थिति सियान के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का गायन के शुरू हुआ। कार्यक्रम के शुरुवात में जितेंद्र चंद्रवंशी जी के द्वारा रचित पुलिस विभाग को समर्पित पुस्तक जंगलवार का विमोचन उनके माता जी सत्यवती पैकरा जी के द्वारा किया गया।प्रथम दिवस कार्यक्रम में आदिवासीयों उत्त्पत्ति इतिहास एवं आदिवासी संस्कृति के बारे विस्तार पूर्वक जानकरी दिया गया । द्वितीय दिवस का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।














