सम्प्रेक्षण एवं बाल गृह समिति द्वारा बालक गृह दर्री का किया गया निरीक्षण

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

कोरबा 20 अप्रैल 2023/ नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और संरक्षण के लिये विधिक सेवाएं योजनाएं) के अंतर्गत समिति द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह, बालक गृह एवं बालिका गृह का भ्रमण कर मौजूद सुविधाओं के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट निष्कर्ष सहित प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर को प्रेषित किये जाने के निर्देश हैं। उक्त निर्देश के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्प्रेक्षण एवं बाल गृह समिति के टीम द्वारा बालक गृह दर्री का आकस्मिक निरीक्षण अध्यक्ष, श्रीमती शीतल निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सदस्य श्री संदीप बिसेन, बाल परिवीक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, अधिवक्ता श्री ओम प्रकाश जोशी एवं पैरालीगल वॉलीन्टियर्स श्री रमाकांत दुबे के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान बालक गृह में मौजूद सुविधाओं का जायजा टीम द्वारा ली गई। निरीक्षण के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, भोजन, खेलकूद आदि की सुविधा बेहतर पाई गई। बालक गृह में कुल 17 बच्चें है। सचिव ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत् जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु प्रभारी एवं बालक गृह के कर्मचारियों को निर्देशित किया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े