
संवाद36
आज तारीख है 24 अप्रैल। 50 साल पहले भी यही तारीख थी, साल था 1973। केशवानंद भारती केस का जजमेंट आया था। 13 जजों की बेंच थी। लगातार 68 दिन सुनवाई चली थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सरकार संविधान के ‘मूलभूल ढांचे यानी Basic Structure’ को नहीं बदल सकती। सरकार संविधान से ऊपर नहीं। सरकार अगर किसी भी कानून में बदलाव करती है तो कोर्ट उसकी न्यायिक समीक्षा कर सकता है।












