कोरबा/पाली/नुनेरा/संवाद36न्यूज :
कोरबा जिला अंतर्गत पाली विकास खंड के संकुल केंद्र नुनेरा के शा. प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय रंगोले में परीक्षा परिणाम जारी किया गया। और बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी प्रदान किया गया। बच्चों में रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह दिखा साथ ही साथ पालकों में भी रिजल्ट घोषित होने से उत्साहित दिखे। प्रत्येक कक्षा से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त विद्यर्थियों को सम्मानित भी किया गया।और सभी बच्चों को जनप्रतिनिधियों के हाथों रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया। रिपोर्ट कार्ड वितरण में सरपंच श्रीमती संता राजेंद्र कंवर,चन्द्रपाल यादव(यादव),स्कूल विकास समिति के सभी सदस्य एवं पालक, शिक्षक श्री गुप्ता सर,श्री विजय कुमार तंवर,पटेल सर उपस्थित थे।

















