कलेक्टर श्री संजीव झा और पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बोरेबासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

अधिकारियों और आमनागरिको ने भी मजदूर दिवस में बोरेबासी खाया

कोरबा 1 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा की पहचान एक औद्योगिक नगरी के रूप में है, यहाँ के श्रमिकों के परिश्रम से देश को ऊर्जा और देश के विकास को रफ्तार मिलती है। हम ऐसे मेहनतकश मजदूरों श्रमिकों का सम्मान करते हैं और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमनागरिको से अपील करते हैं कि वे श्रमिकों के सम्मान के लिए आज श्रमिक दिवस में छत्तीसगढ़ के खान-पान, आहार से जुड़े बोरे-बासी को खाएं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस दिन किसान, मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खा रहे हैं, आमनागरिको को भी चाहिए कि विटामिन और स्वाद से भरे बोरेबासी को अच्छे सेहत के लिए खाएं। पंचवटी में बोरेबासी खाने आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी श्री यू आर महिलांगे, श्री आर पी खांडे, श्री भारद्वाज आदि ने भी बोरेबासी खाकर छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और इस तरह के अभियान की सराहना भी की।

अपर कलेक्टर, निगमायुक्त सहित अधिकारियों ने भी खाई बासी

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खानपान का अभिन्न पहचान बोरेबासी का स्वाद भला कोई कैसे नहीं लेना चाहेगा। आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र कुमार पाटले, निगमायुक्त श्री प्रभाकर पांडेय,एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे,श्री कौशल तेंदुलकर, श्री हरिशंकर पैकरा,जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज, उपसंचालक कृषि श्री अजय अनन्त, खाद्य अधिकारी जे के सिंह, पर्यावरण अधिकारी श्री शैलेन्द्र पिस्दा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, खेल अधिकारी श्री साहू सहित सहित अन्य अधिकारियों ने भी बोरेबासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया।

आम की चटनी, मुनगा,बड़ी और चेच भाजी के साथ लिया बासी का स्वाद

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने बोरेबासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खानपान और व्यंजनों की पहचान बोरेबासी के साथ आम की चटनी,मुनगा और बड़ी-बिजौरी की सब्जी, चेच भाजी, प्याज, बिजौरी का स्वाद लिया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े