जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य प्रगतिरत्तेदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य पूर्ति हेतु जोनल अधिकारी एवं पोषक अधिकारी किए गए हैं नियुक्त

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

कोरबा 09 मई 2023/जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कोरबा अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य 7 मई से प्रारंभ किया जा चुका है। वर्ष 2023 तेदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य की पूर्ति हेतु जोनल अधिकारी एवं पोषक अधिकारियों की नियुक्ति किया गया है। जिससे उच्च गुणवत्ता वाले तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा सके। जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित वनमण्डल कोरबा के अंतर्गत 06 वन परिक्षेत्रों के अंतर्गत कुल 38 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियां कार्यरत है। जिले में 34 लाट में 53,800 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समस्त लॉटों का अग्रिम विक्रय हो चुका है। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य संपादन हेतु 279 फड़मुंशी, 264 फड़ अभिरक्षक, 28 पोषक अधिकारी एवं 06 जोनल-गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी की नियुक्ति की गई है। प्रबंधकों को समस्त आवश्यक सामग्री वितरण किया जा चुका है। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य प्रगति पर है। 22 मई 2023 तक लक्ष्य प्राप्त करने का समय निर्धारित है। 34 लाट में से प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लेमरू का अधिकतम अग्रिम निर्वतन दर 10,359 रूपए है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4 हजार रू. प्रति मानक बोरा निर्धारित किया गया है। 53,800 मानक बोरा लक्ष्य अनुसार संग्रहण होने पर इस क्षेत्र के ग्रामीणों को लगभग 21.52 करोड़ का भुगतान ऑनलाइन भुगतान सीधे संग्राहकों के खाते में किया जाएगा।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े