पाली कॉलेज में बीएससी गणित और एम ए की कक्षाएं आरंभ

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में चालू शिक्षा सत्र में बीएससी गणित और एम ए राजनीति की कक्षाएं आरंभ हो रही है। जिसके लिए जुलाई से प्रवेश होगा। बेंगलुरु नैक के द्वारा बी ग्रेड प्राप्त होने के बाद शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सुविधाओं और अन्य कक्षाओं के लिए लगातार पहल तथा प्रयास जारी है। इसी तारतम्य में प्राचार्य पुष्पराज लांजरस ने बताया कि इस शिक्षा सत्र के लिए बीएससी गणित और एम ए राजनीति शास्त्र की अनुमति महाविद्यालय को प्राप्त हो गई है और जुलाई से इन कक्षाओं की निर्धारित सीटों के लिए प्रवेश आरंभ होने जा रहा है। वर्तमान में बीए ,बीकॉम और बीएससी बायो की पढ़ाई होती है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े