September 8, 2026 7:38 pm

अटल टिकरिंग लैब में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

तारकेश्वर पटवा / संवाद 36

नुनेरा. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय नुनेरा विकासखंड पाली केअटल टिंकरिंग लैब में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं संकुल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों को रोबोटिक एवं आई ओ टी के संबंध में बताते हुए नई तकनीकी से परिचय कराया गया। विद्यार्थियों को बड़े ही रोचक तरीके से इंटरनेट ,3 डी प्रिंटर ,एल ई डी ब्लिंकिंग, आई आर सेंसर ,अल्ट्रासोनिक सेंसर ,लाइन फॉलोइंग माड्यूल आदि के बारे में “प्रोजेक्टर “के माध्यम से एवं “करके सीखो “प्रयास से सर्किट जोड़ना सिखाया गया। विद्यार्थियों के लिए यह एक नया एवं रोमांचक अनुभव था। इस पूरे कार्यशाला के कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासा एवं उत्साह बना रहा। लैब में निर्मित ड्रोन को जब खुले आसमान में उड़ा कर दिखाया गया तो प्रत्येक विद्यार्थियों के चेहरे पर उमंग तथा खुशी दिखाई दे रही थी इस कार्यशाला में ए टी एल संबंधित ट्रेनर ,Mantor एवं व्याख्याता ने नई तकनीकी के प्रति जागरूकता दिखाते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया
प्राचार्य आर पी लहरे ने प्रशिक्षण में भाग लिए विद्यार्थियों को भविष्य में और भी अनेकों रोबोटीक तकनिको की जानकारीया अर्जित कर इलेक्ट्रिक और रोबोटीक क्षेत्रों में अपना और स्कुल का नाम रौशन करने कहा

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े