उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक, सीमेंट दर न बढ़ाए

संवाद 36/कोरबा


0 उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुखों के साथ ली बैठक

रायपुर। सीमेंट के दामों में पिछले दिनों हुई वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को उद्योग भवन में प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक ली।
बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने कंपनियों के प्रमुखों से सीमेंट के बढ़ाए गए दरों को लेकर विस्तार से बातचीत की। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा की सीमेंट के दर को लेकर सरकार बेहद गंभीर है।उन्होंने कहा की दर बढ़ने से हर वर्ग की चिंता बढ़ गई है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा की हाल ही प्रदेश में साढ़े 8 लाख पीएम आवास स्वीकृत हुए हैं, आने वाले दिनोंऔर भी पीएम आवास के साथ–साथ अभी निर्माण एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश भर में निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर दर बढ़ाना गलत है। अकसर मानसून में निर्माण के कार्य कम हो जाते हैं, इस वजह से सीमेंट की खपत कम हो जाती है, आने वाले दिनों में जैसे ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे, खपत फिर बढ़ जाएगी।मंत्री श्री देवांगन ने दो टूक कहा की छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए बहुत अधिक गंभीर है, उद्योगों को किस तरह और बेहतर माहौल मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री देवांगन ने बैठक में स्पष्ट किया की भविष्य में किसी तरह से सीमेंट की दर बढ़ने से पहले सरकार की परामर्श जरुर लेंगे। बिना परमर्श के रेट बढ़ाने से हर वर्ग की परेशानी बढ़ जाती है।
इस अवसर पर वाणिज्य उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, सीएसआईडीसी के एमडी विस्वेश कुमार, पर्यावरण व आवास विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यावरण संरक्षण के सचिव सदस्य अरूण प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े