October 24, 2026 10:44 pm

उद्योग मंत्री “लखन” को कल हजारों बहनें बांधेगी “विश्वास” की डोर

संवाद 36/कोरबा
0 कोरबा के पंचवटी के समीप शासकीय डी 1 आवास में कल उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का बहनी संग मन राखी के तिहार कार्यक्रम आयोजित

कोरबा।कोरबा के यशस्वी विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को कल कोरबा की हजारों बहनें विश्वास की डोर बांधेगी।
कोरबा स्थित पंचवटी के समीप शासकीय डी 1 आवास में आयोजित बहनी संग मन राखी के तिहार कार्यक्रम में हजारों बहनें शामिल होंगी। मंत्री श्री देवांगन ने भारतीय जनता पार्टी के सभी महिला कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ साथ सभी बहनों को राखी त्योहार में शामिल होने की अपील की है, उन्होंनेे सभी से आग्रह करते हुए कहा है की अपने भाई की ओर से रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर रक्षासूत्र बांधने का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करें और अधिक संख्या में पधारे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम जारी रहेगा।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े