उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

संवाद 36/कोरबा


कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा की श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है।
एक संदेश में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े