संवाद 36/कोरबा
नुनेरा.कोरबा जिला के पाली विकासखंड अंतर्गत नुनेरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं को जीतकर आगामी समय में होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बना ली है
सेजस नुनेरा में पदस्थ क्रीड़ा विभाग प्रमुख डॉ.पुष्पराज सिंह ने बताया कि बिलासपुर के स्व.बी.आर.यादव स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेजस नुनेरा के छात्र 17 वर्ष बालक वर्ग में संदीप कोराम ने लंबी कूद प्रतियोगिता में 5.80 मी. की कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना स्थान भी पक्का कर लिया।
तथा 17 वर्ष बालिका वर्ग में पूनम राज ने भाला फेंक में 21.74 मी. भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा साथ ही शालेय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री.आर. पी.लहरे व विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने इन दोनों खिलाड़ियों के आगामी प्रदर्शन व उज्जवल भविष्य की कामना की है


Author: Rupesh Kanwar
Yes












