एनएचएम अंतर्गत भर्ती निरस्त

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

कोरबा 15 मई 2023/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत आर.ओ.पी. वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रिक्त पदों को अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति उपरांत 28 मार्च 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के अंतरिम आदेश दिनांक 01/05/2023 के अनुसार सभी नियुक्तियां एवं चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर एसएलपी (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्याधीन होगी। इसलिए विज्ञापन क्रमांक/मु.चि.अ./एन.एच.एम./एच.आर./2023/3722 कोरबा दिनांक 28 मार्च 2023 को नियम एवं शर्त क्रमांक 11 एवं 22 के तहत भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े