किसान ने की तिवरता आर आई मनीष जायसवाल की शिकायत

तारकेश्वर पटवा / संवाद 36

कोरबा जिला के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नुनेरा में रहने वाला मोहित राम पटेल पिता झुनऊ राम पटेल जो की कृषि मजदूरी का कार्य करता है यह की वह अपनी खेतीहार भूमि खसरा क्रमांक 1115/1 के सीमांकन के लिए तहसीलदार हरदी बाजार को आवेदन किया था जिसमें तहसीलदार हरदी बाजार के पत्र क्रमांक 137/ना. तह./ रीडर /2024 ने दिनांक 12/02/2024 के पहले सीमांकन रिपोर्ट बनाकर जमा करने का आदेश जारी किया था किंतु आर आई और पटवारी के दफ्तरों का चक्कर लगाते उक्त किसान को एक माह बीत गए लेकिन अभी तक उक्त किसान के जमीन का सीमांकन नहीं हो पाया है
आवेदक किसान ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का रोजी-रोटी चलने वाला व्यक्ति है जो रोज-रोज अपनी मजदूरी छोड़कर विगत एक माह से दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है लेकिन आज पर्यंत तक उसके जमीन का सीमांकन नहीं हो पाया है जिससे तंग आकर पीड़ित किसान ने अनुविभागीय अधिकारी पाली को अपनी अर्जी दी है

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े