October 24, 2026 10:45 pm

केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने हेतु पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें – उद्योग मंत्री

संवाद 36/कोरबा

(उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निगम आवासीय परिसर में किया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन)

कोरबा 18 अगस्त 2024 – छत्तीसगढ़ के उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारी कर्मचारियों का आव्हान करते हुए कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने हेतु पूरी निष्ठा व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दर्जनों जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, इन योजनाओं का सही लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, लोग योजनाओं से लाभांवित हों, यह हम सबका व्यक्तिगत एवं सामूहिक दायित्व है।
उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर निगम आवासीय परिसर कोरबा में आयोजित एक भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 22 अंतर्गत नगर निगम आवासीय परिसर के पास प्रभारी मंत्री मद से स्वीकृत एवं 05 लाख 50 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होने विधिवत पूजा अर्चना की तथा शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि मेरा लगातार प्रयास है कि कोरबा का समग्र विकास हो तथा हमारा कोरबा एक पूर्ण विकसित शहर बनें। उन्होने कहा कि मुझे जनसेवा का सर्वप्रथम अवसर नगर निगम कोरबा के माध्यम से ही मिला था, एक पार्षद के रूप में और एक महापौर के रूप में मैंने कोरबा की जनता की सेवा की, उस दौरान निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने मेरे साथ मिलकर एक परिवार की तरह कार्य किया तथा कोरबा का ऐतिहासिक विकास किया गया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि कई बड़ी योजनाओं के साथ-साथ लगभग 200 करोड रूपये के विकास कार्य वर्तमान में स्वीकृत कराए गए हैं, उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन कार्यो की निविदा आदि की कार्यवाही शीघ्र से शीघ्र संपादित कराएं, ताकि विकास कार्य प्रारंभ किए जा सकें तथा इनका लाभ आमजनता को प्राप्त हो सके।

सार्वजनिक पण्डाल निर्माण की घोषणा

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा निगम आवासीय परिसर में सार्वजनिक पण्डाल निर्माण कराए जाने का आग्रह उद्योग मंत्री श्री देवांगन से किया, जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम आवासीय परिसर में विधायक निधि से 07 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक पण्डाल का निर्माण कराए जाने की घोषणा की।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, चन्द्रलोक सिंह, नारायणदास महंत, वरिष्ठ नेत्री उमाभारती सराफ, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, अधिवक्ता निखिल शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, राखी तिवारी, कार्यपालन अभियंता ए.के.शर्मा, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, तपन तिवारी, आकाश अग्रवाल, गोयल सिंह विमल, विनोद गोंड़, प्रदीप सिकदर, जी.एस.चंदेल, हेमंत गवेल, दिवाकांत जायसवाल, हिमांशु राठौर, आनंद दुबे, नितिन शर्मा, अजय शुक्ला, गोविंद पालीवाल, पुरूषोत्तम तिवारी, सीताराम पटेल, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, अरूण बघेल, मनोज श्रीवास, द्वासराम साहू, रामप्रसाद मिर्री, पी.जी.गोस्वामी, मालती सोनी, विकास शुक्ला, राजा सोनी, बिलास बुटोलिया, करणजीत भारद्वाज, मंजू शर्मा, थिरमनदास महंत, रूकमणी राठौर, जीवनलाल साहू, गुलजार सिंह आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े