गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा

कोरबा.कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत 02 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने उक्त तिथि को जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3, एफ.एल.-3 (क), मद्यभाण्डागार एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानों को पूर्णतः बंद रखने हेतु निर्देशित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए उक्त आदेश कड़ाई से पालन कराने साथ ही अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं संग्रहण के विरूद्ध कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े