September 8, 2026 3:28 pm

छत्रपाल सिंह कँवर के कांग्रेस निष्कासन का किया कंवर समाज ने खंडन………..कर सकते हैं कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार

संवाद36न्यूज

कोरबा : छतरपाल सिंह कँवर द्वारा वर्षों से जमीनी स्तर पर निस्वर्थ कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के साथ साथ सातगढ़ कंवर समाज केंद्रीय अध्यक्ष है ,पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में कंवर समाज गोंड समाज के बाद दूसरे नम्बर के वोटर हैं। सातगढ़ कंवर समाज का 10 इकाई चक के लगभग 160 गांव में एक बड़ी जन समुदाय कंवर समाज से हैं,और कंवर समाज हमेशा से कांग्रेस के समर्थन में अपना मतदान देते आ रहे थे, पहली बार पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में कंवर समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठी। और सभी 10 ईकाई चक के कंवर समाज जन समुदाय द्वारा सामाजिक बैठक कर सातगढ़ कंवर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जी को विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार में अपना प्रतिनिधि बनाया। चूंकि छत्रपाल सिंह जी कंवर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भी है अतः योग्य प्रत्यशी के रूप में कंवर समाज ने उन्हें चुनाव लड़ने प्रेरित किया और समाज के मांग पर छत्रपाल सिंह कंवर द्वारा कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव 2023 हेतु टिकिट मांगा गया लेकिन,कुछ कांग्रेसी नेताओं के स्वर्थ सिद्धि रवैया के कारण उन्हें कांग्रेस पार्टी की टिकिट नही मिला। योग्य प्रत्याशी होने के बाद भी टिकिट नही मिलने से कंवर समाज अपने को ठगा महसूस करने लगे।जिसके कारण कंवर समाज ने संकल्प पारित कर छत्रपाल सिंह को प्रत्याशी खड़े करने का निर्णय लिया। इस तरह एक बड़ी जनसमुदाय के प्रतिनिधत्व के रूप में उन्होंने समाज की कहने पर किसी भी तरह से विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु प्रत्यशी बनना स्वीकार किया।लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्रपाल सिंह कंवर को पार्टी से निष्काषित किये जाने की से कंवर समाज रूष्ट है समाज के पदाधिकारियों एवं लोगों का कहना है की अब पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कंवर समाज कभी भी कांग्रेस पार्टी को किसी भी निर्वाचन में समर्थन नही करेगी। छत्रपाल सिंह कंवर जी के निष्कासन को पूरे समाज का अवहेलना माना जायेगा।

फाइल फोटो

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े