छोटेलाल, कंशराम हो या कलकतिया बाई, अब इन्हें ठीक से देगा सुनाई

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

जनचौपाल में 120 लोगों से प्राप्त हुए आवेदन


कोरबा 09 मई 2023/ कल तक बुजुर्ग छोटेलाल, कंशराम, बिहारी राम और कलकतिया बाई के कानों को ठीक से सुनाई नहीं देता था। वे किसी की जरूरी बातों को न तो सुन पाते थे और न ही कुछ समझ पाते थे। ये सभी सुनने के लिए श्रवण यंत्र लेना तो चाहते थे लेकिन इतने पैसे भी नहीं थे कि वे बाजार से यह यंत्र खरीद सकें। कंशराम, छोटलाल, बिहारी और कलकतिया बाई को जब मालूम हुआ कि जिलास्तर पर हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनचौपाल का आयोजन होता है। उन्होंने जनचौपाल में आकर अपनी माँग रखने की सोची। आज जब जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा था। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा सबकी समस्याओं को सुन रहे थे तभी इन्होंने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समस्याएं बताई और श्रवण यंत्र की मांग की। कलेक्टर श्री झा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इनकी मांगों को पूरा करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर सभी के लिए श्रवण यंत्र मंगवाये और अपने हाथों से उन्हें यंत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। श्रवण यंत्र मिलने के पश्चात खुशी जताते हुए छोटलाल, बिहारी राम, कंसराम और कलकतिया बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से कलेक्टर श्री झा ने ग्रामीणजनों की शिकायतों व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान अंतर्गत ग्राम भालूखोन्दरा निवासी बुजुर्ग हितग्राही कंशराम, श्रीमती कलकतिया बाई, ग्राम तेलियामार निवासी श्री बिहारी राम,बाँधापारा निवासी श्री छोटेलाल उरांव और श्री मंगल साय को ठीक से सुनाई नहीं देने पर श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए, जो राजस्व, आर्थिक सहायता, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ व शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को 11 बजे से किया जाता है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े