तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा


मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष प्रवेश पटवा विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष संतोष पाटकर, कोषाध्यक्ष सौरभ पाटकर ,सहसचिव जवाहर नामदेव एव अजय नामदेव अध्यक्ष जांजगीर,मानु नामदेव एव जीवराखन नामदेव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शशिकांत पटवा ने की सभी स्वजातीय अभिनंदन एव स्वागत किया व अतिथियों ने बिट्ठल भगवान ,संत नामदेव जी एव गौरी माता के तैलीचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कि
सभी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत कोरबा के स्वजतियो द्वारा किया गया जिसमें परमेश्वर, दिनेश,ललित,बृजकिशोर,रघुवर
तोरण लाल,एवम तारकेश्वर पटवा द्वारा किया गया
राजकुमार,दिनेश ब्रिज किशोर,राजू नामदेव एव अन्य प्रवक्ताओं ने कोरबा जिला में अवरुद्ध सामाजिक गतिविधियों चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कोरबा जिला पुनर्गठन एव सामाजिक विकास पर अपना विचार व्यक्त किये।
उन्होंने कोरबा में पुनः सामाजिक गतिविधियों को शुरु कर समाज के लोगों को जोड़ने प्रयास किये जाने की बात कही
केन्दीय अध्यक्ष प्रवेश पटवा ने सभी वक्ताओं के विचार का स्वागत करते हुए कोरबा में नए कार्यकारणी की गठन हेतु सहमति व्यक्त किये साथ ही उन्होंने राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन हेतु नए तिथि जल्द घोषणा करने पर भी बात कही।इस अवसर पर कोरबा जिला के नूनेरा,पाली,दीपका,हरदीबाजार, भिलाइबाज़ार,गेवरा बस्ती,कुसमुंडा,कोरबा ,तुमान,भैसमा,छुरी के स्वजातीय बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री सौरभ पाटकर ने कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए कोरबा के स्वजतियो को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।












