जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत विषय पर शासकीय महाविद्यालय दीपका में कार्यशाला संपन्न

संवाद 36/कोरबा

कोरबा – शासकीय महाविद्यालय दीपका में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा,रानी दुर्गावती के छायाचित्र के समक्ष माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात राज्य गीत का सामूहिक रूप से गायन किया गया । मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके ने कहा कि देश में जनजातीय वीर – वीरांगनाओं के बलिदान की कई भूमि है।जिसे प्रणाम करने की इच्छा होती है।नई पीढ़ी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। हम अपनी परंपराओं और ज्ञान को भूलते जा रहे हैं। इस ज्ञान परपंरा को पुनर्जीवित कर भावी पीढ़ी तक ले जाने की जरूरत है। जब आधुनिक शस्त्र नहीं थे,तब भी जनजातीय समाज अपने परंपरागत अस्त्रों से देश की आजादी के लिए लड़ा। हम फिर से उस इतिहास को जानने का प्रयास कर रहे हैं।इसे वर्तमान युवा पीढ़ी भी जाने और लोगों को बताए। विशिष्ट अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम सदस्य श्रवण यादव ने कहा कि हमें आदिवासी समाज के संस्कृति एवं सामाजिक,आध्यात्मिक योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।प्राचार्य,शिखा,ममता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े