जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

संवाद 36/कोरबा

आवेदन की जांच कर समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

पेंशन, मुआवजा, भूमि संबंधी विवाद जैसे समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा 07 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज दीपका तहसील अंतर्गत ग्राम कनबेरी निवासी बिनोद कुमार आत्मज बंशी लाल द्वारा बाल्को कंपनी के राखड़ वाहक गाड़ी द्वारा उनके निजी खेती जमीन के मेड़ के समीप राखड़ डंप किए जाने के कारण हुए फसल एवं कृषि भूमि नुकसान का मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने तहसीलदार द्वारा आवेदन की परीक्षण कर आवेदक को राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार जनदर्शन में पेंशन, मुआवजा, स्वास्थ्य उपचार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शासन के नियमानुसार समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े