तालाब बनने से ग्रामीणों की निस्तारी समस्या होगी दूर – प्रेमचंद पटेल

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36

पाली – विकासखंड पाली के अंतर्गत ग्राम उतरदा के मोहल्ला जयंती नगर में नया तालाब का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल ने किया उन्होंने बताया ग्रामीणो को निस्तारी के लिए गर्मी के मौसम में तालाब का पानी नही मिल पा रहा था। जिससे ग्रामीणों को निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद पटेल को समस्या से ग्रामीणों ने अवगत कराया। साथ ही निस्तारी के लिए तालाब की मांग रखी। तब श्री पटेल के प्रयास से नया तालाब की स्वीकृति मिली है। मनरेगा के तहत 17 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि गांव में रोजगार खुलने से ग्रामीणों को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही निस्तारी की समस्या भी दूर होगी। कार्यक्रम में सरपंच ओंकार सिंह नेटी,निर्मला टेकाम रोजगार सहायक, राजकुमार पंच, विनोद ध्रुव पंच, सुमेर सिंह पंच, बुधवारा बाई ,फूल कुमारी पंच, मीत राम पटेल, मनीराम पोर्ते,सीताराम ध्रुव, विनोद मरावी ,सोनी मरावी, सहदेव पटेल ,पंचू राम यादव, उत्तम पोर्ते, रमेश पटेल, दिल हरन, प्रेम सिंह टेकाम, आदि लोग मौजूद रहे

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े