September 8, 2026 11:49 am

दीपका खदान में लगे सब स्टेशन से बैटरी चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार बैटरी बरामद…………

कोरबा/दीपका/संवाद36न्यूज: दीपका खदान क्षेत्र में चोरी की घटना आम बात हो गई है,CISF की सुरक्षा में SECL संचालित है फिर भी चोरो के हौसले बुलंद हैI दीपका खदान के सब स्टेशन में लगे टावर से बैटरी चोरी की शिकायत पुलिस थाना दीपका में दर्ज थीI पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण के निर्देशों पर सभी थाना एवं चौंकी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यों हेतु कार्य किया जा रहा है,इसी क्रम में आज दिनाक 8 अप्रैल को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई की तीन व्यक्ति निवासी ग्राम रेंकि बैटरी बेचने हरदीबजार क्षेत्र में ग्राहक की तलास कर रहे है प्राप्त सुचना के आधार पर संदेही नदलाल,निर्मल,संजय सिंह सभी ग्राम रेंकि को थाना लाकर पूछताछ किया गया I इन्होने खदान के सब स्टेशन से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया और आरोपियों के निशानदेही पर कुल 24 नग बैटरी कीमत 288000/ रुपय है जब्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध धारा41(1) 379,34 कायम कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया I

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े