दीपक कुमार कंवर संकुल समन्वयक नुनेरा को किया गया कार्यमुक्त

तारकेश्वर पटवा / संवाद 36









कोरबा 12 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री अजीत वसंत द्वारा श्री दीपक कुमार कंवर (मूलपद उ०व० शिक्षक शा०पू०मा०शा०नुनेरा) संकुल शैक्षिक समन्वयक नुनेरा वि०ख०पाली को अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही पर संकुल समन्वयक के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार को प्राथमिक शाला टेढ़ीकुंआ के प्रधान पाठक श्री शंकर दास मानिकपुरी द्वारा संस्था में अगस्त 2023 से श्री दिनेशकुमार बनवा को अनाधिकृत रूप से अध्यापन कार्य कराने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया था। उक्त स्पष्टीकरण के जवाब में श्री दीपक कंवर संकुल शैक्षिक समन्वयक नुनेरा द्वारा प्राथमिक शाला टेढ़ीकुंआ में अगस्त 2023 से श्री दिनेशकुमार बनवा को अनाधिकृत रूप से अध्यापन कार्य करने के संबंध में जानकारी नहीं होना बताया गया एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली के जांच प्रतिवेदन में भी इस तथ्य की पुष्टि की गई। जांच में पाया गया कि श्री दीपक कुमार कंवर शैक्षिक समन्वयक नुनेरा के द्वारा संकुल अंतर्गत संचालित संस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग नहीं की गई, साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती गई है। कलेक्टर ने उक्त आधार पर श्री दीपक कुमार कंवर शैक्षिक समन्वयक नुनेरा को संकुल शैक्षिक समन्वयक नुनेरा के दायित्व से मुक्त कर मूल पदस्थ संस्था शा०पू०मा०शा०नुनेरा हेतु कार्यमुक्त कर दिया है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े