तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36 कोरबा
नुनेरा. स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आज पाली विकास खण्ड के ग्राम नुनेरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी एवं माता स्वरस्वती के चित्रों पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर पुजा की गयी
तत्पश्चात स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत अभिनंदन गीत,स्वरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर भाषण,निबंध,एवं उनके द्वारा किए गए मानव सेवा एव देश के प्रति कार्यों को पारिभाषित किए
उक्त कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को उपहार में स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी की पुस्तक,सामान्य ज्ञान की पुस्तक एवं अन्य शिक्षा उपयोगि सामग्री प्रदान की गयी
कार्यक्रम में सरपंच मुकेश श्रोते, प्राचार्य आर पी लहरे,तारकेश्वर पटवा,टुम्पाल अहीर,दाउराम साहू,राजेश पुरी समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Author: Rupesh Kanwar
Yes












