पटवारीयों का हड़ताल खत्म

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

रायपुर/कोरबा . पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। 15 मई से 9 सूत्री मांगों के लेकर पटवारी संघ हड़ताल पर था। पटवारी संघ ने छात्र हित और आमलोगों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात हड़तालियों को हो सकती है। मांगों के संदर्भ में अभी समझौता की कोई बात नहीं सामने आयी है। हड़ताल खत्म करने का ऐलान करने के बाद पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। हालांकि किन मुद्दों पर सहमति बनी है, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है।

हालांकि पटवारी संघ के समझौते के आसार सोमवार से ही बनते दिख रहे थे, जब पटवारी संघ की हड़ताल की में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कमल वर्मा की इंट्री हुई थी। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की ही पहल पर राजस्व सचिव और पटवारी संघ की पहले दौर की वार्ता सोमवार को हुई थी। हालांकि उस बैठक में मनोनुकूल समझौता नहीं हो पाया। कमल वर्मा की मौजूदगी में करीब दो घंटे की चर्चा हुई। बुधवार को भी दूसरे दौर की वार्ता हुई थी। जिसके बाद अब आज पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान कर दिया।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े