पड़ोसी की घिनौनी करतूत:dj बंद करने की कहने पर महिला को मारी गोली, पेट में ही शिशु की मौत, मां की हालत नाजुक

Neighbor shoots woman after asking her to stop DJ in Delhi s Samaypur Badli

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डीजे बंद करने के लिए कहने पर पड़ोसी ने आठ माह की गर्भवती महिला को गोली मार दी। गोली उसके गर्दन के आर-पार हो गई। इस घटना में महिला के कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। यह दर्दनाक मामला समयपुर बादली के सिरसपुर का है। जहां एक बच्चे के जन्म के बाद कुआं पूजन का समारोह हो रहा था। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध पिस्टल मुहैया करने वाले उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Source link

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े